भारतीय जनता पार्टी मेरठ के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी का लघु उद्योग भारती मेरठ द्वारा भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी मेरठ के नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी का स्वागत समारोह लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की ओर से शनिवार, दिनांक 05 अप्रैल 2025 को महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने की तथा संचालन श्री पंकज जैन जी द्वारा किया गया।
शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने फूल मालाएं, पटका पहनाकर और शाल भेंट कर श्री रस्तोगी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी भेंट की गई। श्री विवेक रस्तोगी जी ने अपने उद्बोधन में उद्यमिता और पर्यटन को भारत की आर्थिक रीढ़ बताते हुए उद्योगों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए बताया कि इटायेरा गांव और कताई मिल क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री जी ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महानगर अध्यक्ष श्री पंकज जैन जी ने अपने वक्तव्य में नगर निगम द्वारा उद्योगों पर लगाए जाने वाले हाउस टैक्स को घरेलू हाउस टैक्स की दरों के समकक्ष किए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी, और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र मिलने की उम्मीद जताई।
इस गरिमामयी अवसर पर महामंत्री श्री अर्पित जैन, श्री विवेक मित्तल, श्री अमित रस्तोगी, श्री सतीश अरोड़ा, श्री रूपक जैन, श्री सौरभ सिंघल, श्री अंकुर जैन, श्री विकास अग्रवाल सहित लघु उद्योग भारती के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

