भीलवाड़ा में संचालित सक्षम कौशल विकास केंद्र का कलेक्टर श्री जसमीत संधू ने किया अवलोकन

Event Date: 15/05/2025
Bhilwara,
RAJASTHAN

भीलवाड़ा में संचालित सक्षम कौशल विकास केंद्र का कलेक्टर श्री जसमीत संधू ने किया अवलोकन

आज लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई एवं स्नेह समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सक्षम कौशल विकास केंद्र पर कलेक्टर श्री जसमीत संधू अवलोकन हेतु पधारे। उन्होंने मेहंदी, सिलाई, ब्यूटी पार्लर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद किया एवं उनके अनुभव जाने। वर्तमान में इस केंद्र पर 125 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रशिक्षित बालिकाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अब प्रतिमाह ₹6000 से ₹10000 तक की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे वे अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रही हैं। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाएं आत्मनिर्भर बनते हुए अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में चल रहे चार कोर्स के अतिरिक्त कुछ नए कोर्स शुरू करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री संधू ने केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बालिकाओं से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा शासन की ओर से चल रही विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि “एक समर्थ परिवार ही एक स्वाभिमानी राष्ट्र की नींव रखता है।”

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद काबरा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती से राजकुमार मेलाना, संजीव चिरानिया, रविंद्र जाजू, महेश हुरकट, अजय मूंदड़ा, विमला मुनोत, चंदा मूंदड़ा, गिरीश अग्रवाल, कमलेश मुनोत, ओमप्रकाश जागेटिया, नीता बंसल, शशि काबरा, मानकंवर काबरा, सरिता काबरा, रीता गोयल, रक्षा जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। स्नेह समर्पण फाउंडेशन की ओर से मोनिका गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please