सक्षम कौशल विकास केंद्र, भीलवाड़ा में नये सत्र की शुरुआत
लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा संचालित "सक्षम कौशल विकास केंद्र" में नवीन प्रशिक्षण सत्र की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र में विभिन्न कौशल विधाओं में अब तक 55 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी चयनित विधाओं की प्रशिक्षण अवधि तीन माह निर्धारित की गई है, जिसमें उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
यह पहल लघु उद्योग भारती की स्वावलंबन की सोच को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है, जो महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देती है।

