आज दिनांक 12.08.2025 को संगठन विस्तार के उद्देश्य से सिवनी जिले में श्री सौरभ राय जी (अध्यक्ष, छिंदवाड़ा इकाई) एवं श्री सुधीर शर्मा जी (सचिव, छिंदवाड़ा इकाई) का प्रवास हुआ। आपके प्रयासों से आज सिवनी इकाई की सदस्य संख्या पूर्ण हुई तथा शीघ्र ही इकाई के औपचारिक गठन का प्रयास किया जाएगा। विशेष सहयोग के लिए श्री संजय मालू जी, श्री सुनील नाहर जी एवं श्री निरंजन जी भाई साहब का हार्दिक धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन से सदस्य संख्या पूर्ण हुई। संगठन की गति यूं ही निरंतर आगे बढ़ती रहे एवं प्रत्येक जिले में इकाई का कार्य विस्तार होता रहे—यही अपेक्षा है। सादर आभार — महाकौशल अंचल।

