महाकौशल संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी जी , श्री अरविंद भाई जी सागर इकाई अध्यक्ष एवं बरगवां अमकुही इकाई सचिव श्री मनीष कुमार सिंह जी ,द्वारा दमोह पूर्ण इकाई के गठन के ध्येय के साथ सदस्यता विस्तार हेतु प्रवास किया गया
बैठक होटल मंगलम में आहूत की गई परिणाम स्वरूप सदस्यता विस्तार की गति बढ़ी 17 सदस्यों द्वारा सदस्यता ग्रहण करने की सहमति प्रदान की गई साथ ही 5 सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई और शीघ्र ही दमोह पूर्ण इकाई का गठन किया जाएगा
बैठक के दौरान जिला कार्यवाह दमोह श्री कमलेश पटेल जी, दमोह जैन पंचायत अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जैन जी, पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री अजीत कंडया जी, वरिष्ठ उद्यमी श्री सतनाम सिंह गांधी जी, संयोजक दिलेश जैन जी, एवं अन्य 22 उद्यमियों की उपस्थिति रही
विशेष: इस कार्यक्रम का अयोजन श्री सेवंत जी गुजराती द्वारा किया गया

