आज चूरू जिले के रतनगढ़ में लघु उद्योग भारती की नई इकाई के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी मिश्रा, अंचल उपाध्यक्ष श्री विष्णु जी शर्मा, एवं अंचल कार्यकारिणी सदस्य श्री दौलत तंवर जी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रतनगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े अनेक स्थानीय उद्यमीगण इस अवसर पर मौजूद रहे।
बैठक में संगठन की भूमिका, उद्देश्यों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित उद्यमियों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया। जल्द ही रतनगढ़ इकाई की औपचारिक घोषणा और सदस्य नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
यह पहल चूरू जिले में उद्योगों के सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

