रतलाम में लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का गठन

Event Date: 15/05/2025
Ratlam,
MADHYA PRADESH

रतलाम में लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का गठन

लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस गठन में अनिल सारडा को जिला अध्यक्ष, रोहित मालपानी को सचिव, अंचित पोरवाल को उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सुरेखा को कोषाध्यक्ष तथा संदीप सकलेचा को मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। यह निर्णय सभी सदस्यों की सहमति एवं एकमत विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य श्री चन्द्रप्रकाश अवतानी एवं कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित वरिष्ठजनों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं तथा रतलाम इकाई को उद्योग, सेवा और संगठन विस्तार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please