जोधपुर के इन्डाना पैलेस होटल में 'राइजिंग राजस्थान' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उद्यमी बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA), जिला उद्योग केंद्र और लघु उद्योग भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
बैठक में जोधपुर के उद्यमियों ने करोड़ों रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, दीपक माथुर, मनीष माहेश्वरी, मंजू सारस्वत, मोना हरवानी, प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, सुरेश विश्नोई, JDA और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी, विधिक कार्य मंत्री गंगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे।
इस बैठक में निवेशकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे जोधपुर में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

