राइजिंग राजस्थान MSME कॉन्क्लेव: प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, आज ही पंजीकरण करे

Event Date: 09/12/2024
to 11/12/2024
NULL,
RAJASTHAN

राजस्थान के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) न केवल राज्य बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। 11 करोड़ से अधिक नौकरियों का सृजन, GDP में 30% का योगदान और कुल निर्यात में 48% की हिस्सेदारी इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं। MSMEs की क्षमता न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देती है, बल्कि वैश्विक व्यापार में भी एक नया आयाम जोड़ती है।

अब समय आ गया है इस सामर्थ्य को और विस्तार देने का। राइजिंग राजस्थान MSME कॉन्क्लेव में शामिल होकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह मंच नए विचारों, साझेदारियों और संभावनाओं का है, जहाँ उद्यमी, निवेशक और नीति-निर्माता एक साथ आएंगे। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से आपको उद्योग के विशेषज्ञों से सीखने, तकनीकी नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने, साझेदारियों के नए अवसरों को खोजने और सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय प्रोत्साहनों को समझने का अद्वितीय मौका मिलेगा।

एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में आपकी भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। अब आपके कदम बढ़ाने का समय है और प्रदेश के आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करने का। अभी पंजीकरण करें और इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनें। मिलकर एक उन्नत और विकसित राजस्थान का निर्माण करें


अभी पंजीकरण कराएं और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें!
https://rising.rajasthan.gov.in/msme-registration
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please