लघु उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लघु उद्योग भारती की रामचंद्रपुरा इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल के पारीक द्वारा संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नवगठित टीम में श्री रमेश मोटानी को उपाध्यक्ष, श्री परवीन जैन तिजारिया को महासचिव, श्री राजेश गुप्ता को सह-सचिव, श्री नवीन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, तथा श्री संजीव गुप्ता व श्री शोभित शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया। साथ ही श्री गणेश गोदारा, श्री विनोद गर्ग, श्री देवेंद्र सांवरिया और श्री अतुल सोमानी को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में, 11 जून 2025 (बुधवार) को विक्रम संवत 2082 की पूर्णिमा (ज्येष्ठ) तिथि पर, प्रांत स्तरीय लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की बैठक सेवा सदन, सहकार मार्ग, लाल कोठी स्कीम, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द जी ने की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड, तथा प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र जी की उपस्थिति और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायक विचारों ने उद्योग जगत एवं राष्ट्र निर्माण को लेकर उपस्थितजनों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की, जो अत्यंत प्रशंसनीय रही।
बैठक में आए सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था रामचंद्रपुरा इकाई द्वारा की गई, जिसे सभी ने एक अनुकरणीय पहल बताते हुए सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर इकाई के सभी कार्यकर्ताओं ने जयपुर प्रांत से पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का हृदयपूर्वक आभार प्रकट किया।

