17 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती की एक महत्वपूर्ण एवं संयुक्त बैठक सेवा साधना केंद्र, पट्टी कल्याणा (हरियाणा) में आयोजित हुई, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी ने किया। इस बैठक में आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन, जो 13, 14 एवं 15 सितंबर 2025 को पट्टी कल्याणा, हरियाणा में आयोजित होने वाला है, की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अरुण बजाज, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष श्री दीवान चंद, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू बजाज सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की।

