<p style="margin-left:0px;">रीको कार्यालय में एक मासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें लघु उद्योग भारती पालरा इकाई के अध्यक्ष राजेश बंसल और सचिव महेंद्र सिंह रावत ने भाग लिया। इस बैठक में, रीको सिनियर आर एम आदित्य शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।</p><p style="margin-left:0px;">ज्ञापन में पालरा क्षेत्र में नए विकास कार्यों की बात की गई, जैसे कि स्ट्रीट लाइट्स की नई स्थापना, पुरानी सड़कों की मरम्मत, नालों का निर्माण और साथ ही दोनों एंट्री रोड्स की तरफ टाइलिंग का काम। इसके अलावा, पालरा औद्योगिक क्षेत्र की एंट्री और समूहिक निरीक्षण के लिए एक नया तकमीना बनाने का भी फैसला किया गया।</p><p style="margin-left:0px;">जिसका उद्देश्य हेड ऑफिस को एक नया तकमीना भेजकर इस क्षेत्र का एक बजट तैयार करने का है, ताकि यहां के कार्यों को सुचारू रूप से प्रबंधित किया जा सके।</p>

