लखनऊ महिला इकाई
लघु उद्योग भारती अवध प्रांत
“अप्रैल से २४ जुलाई २०२४ तक “
महिला इकाई द्वारा करे गये कुछ कार्यों का विवरण ….
लखनऊ महिला इकाई अध्यक्ष रिंकी वर्मा , ममता सिन्हा एवं अवध प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल जी के सहयोग से २२ पंचायतों की महिलाओं को सिलाई , मोमबत्ती बनाना , कचरी पापड़ सिखाना , मसाले , आचार, बेकरी प्रोडक्ट , ल ई डी बल्ब बनाना , Cow Dung से मोबाइल स्टैंड , दीपक , नेम्पलेट, शो पीस , बंदनवार , एम्ब्रायडरी , बेग , ऑर्गेनिक गुलाल बनाने की ट्रेनिंग लघु उद्योग भारती के साथ अन्य सहयोगी संस्था द्वारा दी जा रही है।
उनके द्वारा कुछ बनाये गए प्रॉडक्ट्स के सैंपल निचे दर्शाये गये हैं ।लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर उनके द्वारा बनाये सामानों की Exhibition भी लगाई गई । स्वयंसिद्धा का लोगो भी बैनर में लगाया गया ।
रोजगार सृजन केंद्र में २ सिलाई मशीन एवं ३ गैस के चूल्हे भी उनको दिया गया है ।
क़रीब २३ महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग भी कौशल विकास मिशन द्वारा दिलाई जा रही है ।लखनऊ जिला इकाई द्वारा 30 वा स्थापना दिवस एवं पारिवारिक मिलन समारोह 26 अप्रैल 2024 को कार्लटन होटल लखनऊ में आयोजित हुआ जहां पर Cultural प्रोग्राम दीप प्रज्वलन से हुआ।इस प्रोग्राम में उन महिलाओं को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया गया जो अपने गांव को स्वच्छ समृद्ध शिक्षा युक्त तथा सभी चीजों में वहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि हमारे प्रधानमंत्री का 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना साकार हो सके I
फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल बालगंज लखनऊ में लघु उद्योग भारती लखनऊ महिला इकाई द्वारा स्कूल के वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रीमती रीता मित्तल जी ने लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में अभिभावकों को जागरूक किया व कहा कि सभी वर्ग के व्यापार के लिए लघु उद्योग भारती सदा सहयोग करती है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार जी DIG -CRPF Lucknow उपस्थित रहे वरिष्ठ अतिथि में अमरनाथ मिश्रा अध्यक्ष लखनऊ उद्योग व्यापार मण्डल , श्रीमती रीता मित्तल प्रांतिए अध्यक्ष अवध प्रांत लघु उद्योग भारती व अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे 1
9.मई 2024 को लघु उद्योग भारती महिला इकाई लखनऊ तथा गोविन्दम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों के स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने व्यावसायिक कार्यों के साथ साथ परिवार की ज़िम्मेदारी व बच्चों को सही संस्कार व शिक्षा प्रदान कर रही है इसमें प्रोफेसर, डॉक्टर, एडवोकेट इत्यादि महिला प्रमुख रूप से थी मुख्य अतिथि श्रीमती संयुक्ता भाटिया पूर्व महापौर विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीता मित्तल जी सामाजिक व पत्रकार बंधु उपस्थिति रहे श्रीमती रीता मित्तल जी ने महिलाओं को व्यापार व परिवार में सामंजस्य बनाने तथा महिलाओं को स्वयं का व्यापार करने,
सरकारी योजना व्यापारिक प्रशिक्षण एवं ऋण सम्बन्धी सुझाव दिये व कामकाजी महिलाओं का उत्साह वर्धन किया ।
11 जून 2024 ko लखनऊ महानगर महिला इकाई द्वारा सामाजिक ज़िम्मेदारी व धार्मिक संस्कारों के अनुरूप एक बड़े मंगल भण्डारे का चौक बाजार में आयोजन किया जिसमें कई सामाजिक संस्थाओं व व्यापार मंडल इत्यादि ने अपना सहयोग दिया व सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
स्वावलंबी भारत अभियान की लखनऊ में २६,२७,२८ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ग्राम पंचायत की महिलाओं ट्रेनी द्वारा बनाये उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई । उनके द्वारा बनाये सामान की बिक्री हुई साथ में उनको आडर भी प्राप्त हुए ।
२८ मई को एमएसएमई दिवस में भी भागीदारी रही ।
२९ मई को Govt I T I Mohanlalganj में कुछ महिलाओं को I T I में लेकर प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल के साथ गये। ५ जुलाई को पर्यावरण दिवस में क़रीब २५० प्लांट्स लगवाये गये ।
३५० अडॉप्ट किए गये ग्राम पंचायत की महिलाओं से “PM Vishwakarma yojana “के फॉर्म भरवाये गये हैं । एह प्रयास प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल जी द्वारा किया गया ।
निःशुल्क उनको ट्रेनिंग मिलेगी तथा टूल किट तथा १५००० रुपए भी सरकार से मिलेंगे।
धन्यवाद
रिंकी वर्मा
अध्यक्ष महिला इकाई लखनऊ
ममता सिन्हा
महामंत्री महिला इकाई लखनऊ

