लखनऊ में लघु उद्योग भारती अवध प्रांत का 32वां स्थापना दिवस समारोह सफलतापूर्वक आयोजित

Organised by:
लघु उद्योग भारती, अवध प्रांत
Event Date: 23/05/2025
NULL,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती का 32वां स्थापना दिवस समारोह अवध प्रांत, लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि मधुसूदन दादू, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तथा विशिष्ट अतिथि भरत कुमार थरड, प्रदेश महामंत्री, और रवीन्द्र सिंह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत रीता मित्तल, संभाग अध्यक्ष अवध, और राम प्रकाश गुप्ता, संभाग महामंत्री अवध, द्वारा अवध संभाग की विभिन्न जिला इकाइयों के पूर्व व नवीन पदाधिकारियों का परिचय और सम्मान से हुई। अवध के सभी 15 जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और सफलता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर 45 नए सदस्यों के फार्म और सदस्यता शुल्क के चेक प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे गए, साथ ही 19 पूर्ण इकाइयों की घोषणा भी की गई। अंबेडकर जिले के संयोजक के रूप में आशीष गर्ग का नाम चयनित किया गया। भरत थरड ने लखनऊ इकाई के लिए वर्ष 2025-27 के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें केशव माथुर जिला अध्यक्ष, सुमित मित्तल उपाध्यक्ष, राजीव शर्मा जिला महामंत्री, और अनुज साहनी जिला कोषाध्यक्ष बने। महिला इकाई में ममता सिन्हा जिला अध्यक्ष और प्रियंका वर्मा जिला महामंत्री के रूप में जिम्मेदारियां ग्रहण करेंगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री कृपा शंकर जी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बनाया। पूर्व मेयर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया, पूर्व अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रदेश सचिव सुरेश गुप्ता, अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष सुधीर गर्ग, मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्रा, मंडल सचिव अजय सिंघल सहित सभी पूर्व और नवीन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लखनऊ महिला इकाई की ओर से रेशमा और अपर्णा ने अपनी हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई, जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली थी।

इस प्रकार यह स्थापना दिवस समारोह सभी के सक्रिय योगदान और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सदस्यों ने संगठन के विकास और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रीता मित्तल
प्रांत अध्यक्ष,
लघु उद्योग भारती, अवध प्रांत

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please