वित्तीय योजनाओ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित जोधपुर। 2 जून। राजस्थान वित्त निगम, राजस्थान स्टैनलैस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन एवं लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान मे निगम की विभिन्न वित्तीय ऋण योजनाओ की जानकारी देने के लिये एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज स्टील भवन जोधपुर मे किया गया । इस अवसर पर राजस्थान वित निगम के कार्यकारी निदेशक (आरएएस) श्री हरसहाय मीणा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एस एल पालीवाल, राजस्थान स्टैनलैस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रकाश जीरावला, लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा, प्रान्त सयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई, रीको व राजस्थान वित्त निगम के पदाधिकारी सहित जोधपुर के प्रमुख औद्योगिक संघों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। राजस्थान वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक (आरएएस) श्री हरसहाय मीणा ने राज्य मे औद्योगिकरण को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान वित्त निगम द्वारा उद्यमियों के हितार्थ चलाये जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, उपलब्ध ऋण योजनाओं और विभागीय सहयोग के बारे मे जानकारी दी और उद्यमी निगम की योजनाओ से जुड़ते हुए अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकता है के बारे मे विस्तार से बताया। विभाग की उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्का सलूजा ने युवा उद्यमिता योजना, सरल ऋण योजना, गोल्ड कार्ड योजना, गुड बॉरोवर्स योजना, टॉप अप योजना, फलेक्सी ऋण योजना इत्यादि अनेक योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उत्पादन लागत कम करने, उत्पाद की गुणवता मे सुधार करने तथा उर्जा कुशल प्रौद्योगिकी/हरित उर्जा को अपनाने केलिये एमएसएमई तकनीक उन्नयन योजना के बारे मे बताया। गोल्ड कार्ड योजना की पुर्नभुगतान अवधि मे 2 वर्ष की बढ़ोतरी व प्रोसेसिग फीस 50 प्रतिशत कम करने के बारे मे बताया और युवा उद्यमिता योजना मे शिक्षित युवाओं को नई औद्योगिक इकाई की स्थापना करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। कार्यशाला मे उद्यमियो की विभिन्न समस्याओ को आपसी संवाद से दूर किया गया। राजस्थान स्टैनलैस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रकाश जीरावला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लघु उद्यमियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने और निगम की वित्तीय योजनाओ की जानकारी देने कार्यशाला का आयोजन किया गया। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने कार्यशाला में बताया कि राजस्थान वित्त निगम के सहयोग से किस प्रकार उद्यमी उद्योगों की स्थापना कर रोजगार प्राप्तकर्ता नहीं, बल्कि रोजगार प्रदाता बन सकते हैं। उन्होंने निगम की ऋण योजनाओ मे कार्यशी पूजी (वर्किग कैपिटल) को जोडने का सुझाव दिया और निगम की योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने हेतु योजनाओं में सरलीकरण की मांग भी की। कार्यशाला मे ऋण लेने वाले लाभार्थी आवेदक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला मे लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री पंकज भण्डारी सचिव श्री राकेश चौरडिया, मण्डोर इकाई अध्यक्ष श्री पूनमचंद तंवर सहित अनेक युवा उद्यमी इत्यादि अनेक गणमान्य उद्यमीगण व वित्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

