आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम…
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025
लघु उद्योगों के विकास में समर्पित इस भव्य उत्सव का आयोजन 2 से 12 जनवरी 2025 तक रावण का बथूता मैदान, जोधपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान के उद्योगों और हस्तशिल्प की समृद्ध धरोहर को प्रदर्शित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा से यह आयोजन लघु और कुटीर उद्योगों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य आकर्षण:
राजस्थान की हस्तशिल्प एवं औद्योगिक उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी
सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन, प्रतियोगिताएँ और विभिन्न गतिविधियाँ
फूड स्टॉल और स्थानीय व्यंजनों का आनंद
आयोजक:
जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जोधपुर
सहयोग: लघु उद्योग भारती, जोधपुर प्रांत
उत्सव में शामिल हों और आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान में अपना योगदान दें।
संपूर्ण भारत की कला, संस्कृति, उद्योग, हस्तशिल्प और व्यापार की भव्य प्रदर्शनी का हिस्सा बनें।

