भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में लघु उद्योग भारती, अयोध्या जिला इकाई द्वारा स्थापना दिवस समारोह होटल शामे अवध में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह अवसर नए सत्र 2025–2027 की शुरुआत के रूप में नई ऊर्जा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध प्रांत की अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री श्री राम प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कल्याण मंत्र के साथ हुई और मंच से मंडल अध्यक्ष श्री अविनाश चन्द्रा, जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंघल तथा जिला महामंत्री श्री आशीष आनंद ने संगठन की दिशा और आगामी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संगठन में 2 नए सदस्यों और 1 महिला सदस्य का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से 2025–2027 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें श्री संजीव कुमार गोयल को जिला अध्यक्ष, श्री संजय मदान को उपाध्यक्ष, श्री आशीष अग्रवाल को महामंत्री, श्री आशीष आनंद को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती मिली चन्द्रा को सचिव नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने नई टीम का अभिनंदन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही श्री अविनाश चन्द्रा को पुनः मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया तथा श्री अजय सिंघल को मंडल सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री संजीव गोयल द्वारा आगामी समय में 25 नए सदस्यों को जोड़ने का आश्वासन दिया गया। समारोह संगठनात्मक ऊर्जा, एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

