लघु उद्योग भारती, अलवर की मासिक बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन, वृक्षारोपण व विभागीय समन्वय जैसे विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
इंजीनियर भवन, वैशाली नगर स्थित सभागार में आयोजित लघु उद्योग भारती, अलवर की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से 13-15 सितंबर को समालखा (हरियाणा) में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन में अलवर इकाई की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, 17 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम, 27 अगस्त को विभाग संपर्क एवं संवाद शिविर तथा 30 अगस्त को “लघु उद्योग दिवस” पर समन्वय शिविर जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं व अनावश्यक आरटीओ जांचों को लेकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समाधान निकालने पर सहमति बनी। साथ ही संगठन विस्तार हेतु उद्यमी संपर्क एवं नवीन सदस्यता अभियान पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़कर एकजुटता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सके। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री नियुक्त किए गए श्री संदीप गुप्ता का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री शशांक झालानी, सचिव श्री पंकज तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

