उद्योग मित्र सम्मान समारोह | “सीए डे“ विशेष आयोजन
लघु उद्योग भारती (पुरुष एवं महिला इकाई), अलवर द्वारा आयोजित
“सीए डे“ के अवसर पर लघु उद्योग भारती, अलवर की पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा संयुक्त रूप से “उद्योग मित्र सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) को सम्मानित करना था, जिन्होंने उद्योगों के संचालन, वित्तीय प्रबंधन एवं व्यवसाय विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस विशेष अवसर पर वाणिज्यिक कर विभाग के *अतिरिक्त आयुक्त श्री ताराचंद मेघवाल जी एवं संयुक्त आयुक्त श्री पुखराज मीणा जी द्वारा सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में CA नितिन गुप्ता जी, अलवर ब्रांच के चेयरमैन, का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिन्होंने अलवर जिले में CA समुदाय के सशक्त नेतृत्व एवं उद्योगों के बीच समन्वय का सफल निर्वहन किया है।
इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित CAs को “उद्योग मित्र” के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती की सक्रिय कार्यकारिणी टीम द्वारा किया गया, जिसमें महिला एवं पुरुष इकाई का समर्पित योगदान रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री संदीप गुप्ता, अलवर इकाई अध्यक्ष श्री शशांक झालानी, अलवर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती शिवानी यादव, अलवर सचिव श्री पंकज तिवारी, महिला इकाई सचिव श्रीमती रूपाली गुप्ता, सह सचिव कविता सैनी , तथा संयोजक सीए अभिमन्यु गर्ग एवं सीए दिव्या गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई से सौम्या आहूजा, सुशीला खंडेलवाल, वंशिका, ज्योति सेटिया शिखा शर्मा, रमिंदर कौर, नताशा गुप्ता, सिया, नंदिनी गुप्ता, कल्पना शर्मा, ऋतु गोयल, मोनिका जैन आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया और उसे सफल बनाया।
समारोह में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों, गणमान्य नागरिकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भी भाग लिया।
सादर धन्यवाद
लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर

