लघु उद्योग भारती, अलीगढ़ द्वारा 32वां स्थापना दिवस एवं उद्यमी संवाद समारोह गरिमामय रूप से हुआ संपन्न
1 मई 2025 को लघु उद्योग भारती की अलीगढ़ द्वारा 32वें स्थापना दिवस होटल लेमन ट्री,अलीगढ़ में संपन्न हुआ । इस अवसर पर उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री एवं लघु उद्योग निगम अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार (राज्य मंत्री) श्री राकेश गर्ग, ने “वित्तीय प्रबंधन और तनावमुक्त व्यवसाय” पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि यदि उद्यमी वित्तीय अनुशासन के साथ चलें,अपने लाभ-हानि का समय पर विश्लेषण करें,और लागत नियंत्रण पर ध्यान दें,तो वे न केवल अपने उद्योग को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति के साथ आगे भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में फाइनेंशियल मैनेजमेंट ही किसी उद्यम की नींव और भविष्य तय करता है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। श्री जितेन्द्र मित्तल को अध्यक्ष, श्री मनोज अग्रवाल को महामंत्री और श्री प्रेम नारायण गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी संगठन के उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली। समारोह की अध्यक्षता श्री रमेश अग्रवाल ने की, जबकि मंच का संचालन प्रभावी रूप से श्री संजय गुप्ता ने किया।

