लघु उद्योग भारती के पदाधिकारीयों ने राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा को 12 सितंबर 2025 को सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में आयोजित होने वाले आइडिया थोन 2025 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उनसे यह अनुरोध भी किया गया कि राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शैक्षणिक महाविद्यालयों को इस आयोजन की जानकारी विश्वविद्यालय के माध्यम से दी जाए, ताकि राज्य के अधिक से अधिक छात्र इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी वैचारिक और नवोन्मेषी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

