चुनाव परिणामों के अनुसार श्री गोपाल सिंह चुंडावत को इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया, श्री भरत सेतुरिया को सचिव तथा श्री दलपत कोठारी को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे जिनमें महावीर कुमार बंब, पदमसिंह राठौड़, चन्द्रेश कुमार जैन, सुंदरलाल, गोत्तम चंद्र बापना, प्रवीण कुमार जैन एवं सुदर्शन साहू प्रमुख रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चुंडावत ने अपने वक्तव्य में कहा,
“हमारी इकाई ने पिछले एक वर्ष में उद्योगों के हित में कई प्रयास किए हैं और आने वाले वर्ष में सदस्यता विस्तार, उद्यमियों के प्रशिक्षण और स्थानीय उद्योगों की मजबूती के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।”
कार्यक्रम का कुशल संचालन नवनिर्वाचित सचिव श्री भरत सेतुरिया द्वारा किया गया।

