दिनांक 15/06/24 को लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के महामंत्री और ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के अखिल भारतीय सह प्रभारी श्री योगेंद्र शर्मा जी भाई साहब उत्तराखंड प्रवास पर आए और उत्तराखंड लघु उद्योग भारती संगठन परिवार की ओर से ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं प्रकल्पों को देखा और ग्राम शिल्पी प्रकल्प से जुड़ी माताओं बहनों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनकी रुचि उत्कंठा काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जैसे विषयों पर चर्चा की ग्राम शिल्पी के इन प्रकल्पों को दिखाने के लिए उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष माननीय श्री विजय सिंह तोमर जी साथ में गए और अलग-अलग गांव में चल रहे इन विभिन्न प्रकल्पों को दिखा कर उनके बारे में पूरी जानकारी दी ,इस अवसर पर श्री ज्ञान प्रकाश राणा जी (ज़िला संयोजक देहरादून) भी साथ रहे,साथ ही हिमाचल प्रदेश की कोटि पन विजली इकाई को भी दिखाया यह यमुना नदी के तट पर स्थित है।
सादर ????
राजीव गोयल
प्रदेश महामंत्री
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड

