लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार द्वारा मातृ शक्ति के चिकित्सीय परीक्षण हेतु विशेष मेडिकल कैम्प
आज लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार के प्रदेश कार्यालय, सेलाकुई (देहरादून) में विशेष रूप से मातृ शक्ति के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प भारत सरकार की ईएसआईसी (ESIC) इकाई के सहयोग से लगाया गया, जिसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी अनेक महिलाओं ने भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाया।
इस कैम्प में न केवल महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण किया गया बल्कि आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण भी किया गया।
इस महत्वपूर्ण पहल के प्रेरणास्रोत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्री विजय सिंह तोमर जी रहे। कैम्प के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बृजेश चौहान, श्रीमती रविता शर्मा, डॉ. श्री दीपक रावत, योगेश जी, नौटियाल जी, अमित जी सहित पूरी मेडिकल टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार सदैव समाज के हर वर्ग विशेषकर मातृ शक्ति के स्वास्थ्य और कल्याण हेतु ऐसे आयोजन करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।

