लघु उद्योग भारती एक शिष्टमण्डल आईआईटी जोधपुर के माननीय निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल से मिला।

Event Date: 14/07/2024
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती एक शिष्टमण्डल अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा के नेतृत्व मे आईआईटी जोधपुर के माननीय निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल से मिला।

लघु उद्योग भारती उद्योगों के हितार्थ उद्योगो मे तकनीकी उन्नयन करने के लिये, उद्योगों मे निमित्त माल की लागत कम करने के लिये, उद्योगो मे उच्च गुणवत्ता का माल बनाने के लिये देश के उच्च कोटि की तकनीकी संस्थानों के साथ मे मेमोरेण्डम ऑफ अण्डरटेन्डिग कर रही है।

    इस कड़ी मे लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल से मिलकर आईआईटी व लघु उद्योग भारती राजस्थान मे स्थित उद्योगों के उन्नयन के लिये कैसे कार्य कर सकती है। इस पर चर्चा की गयी।

    राजस्थान मे मिनरल्स् प्रचुर मात्रा मे उपलब्ध है। इन मार्बल, ग्रेनाईट, सैण्ड स्टोन से निकलने वाली स्लरी का उचित उपयोग नही होना पर्यावरण प्रदूषित करने का बड़ा कारण है। अगर इस स्लरी का उपयोग निर्माण गतिविधियों मे किया जाये तो उद्योगों को फायदे के साथ-साथ पर्यावरण शुद्धि मे भी हमारा बड़ा योगदान रहेगा।

    इसी प्रकार जोधपुर शहर मे टेक्सटाईल व स्टील उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी से उसमे उपलब्ध कुछ जरूरी ब्वदजमदज की रिकवरी कैसे की जाये, इस पर भी चर्चा की गयी।

    उद्योगो मे श्रमिकों की उपलब्धता बहुत बड़ी चुनौती है, हम किस प्रकार अधिक से अधिक तकनीकी साधनों का उपयोग कर ऑटोमेशन करने के लिये भी चर्चा की गयी।

    निश्चित रूप से लघु उद्योग भारती और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का मिलकर काम करना उद्योग जगत, हम सबके लिये बहुत उपयोगी साबित होगा।

    इस बैठक मे लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर प्रान्त संयुक्त महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई कार्यकारिणी सदस्य श्री मनीष माहेश्वरी एवं आईआईटी जोधपुर से श्री एम एल वढ़ेरा इत्यादि उपस्थित रहे।
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please