लघु उद्योग भारती पूर्व कच्छ द्वारा आयोजित पारिवारिक स्नेहमिलन में भाग लेने के लिए गांधीधाम पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बलदेवभाई प्रजापति और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री ईश्वरभाई पटेल ने गांधीधाम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान परस्पर सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों संस्थाओं ने उद्योग और व्यापार क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर विचार किया। परिणामस्वरूप, एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमति बनी, जो क्षेत्रीय विकास और उद्यमियों के लिए नए अवसरों को सृजित करेगा।

