ट्री गार्ड के साथ किया वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
लघु उद्योग भारती और गायत्री नगर निवासियों के सहयोग से गायत्री नगर मुख्य रोड पर नगर परिषद सभापति नरेश कनोजिया के मुख्य आतिथ्य में 50 छायादार वृक्ष ट्री गार्ड सहित लगाए गए । विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे रोप कर उनकी देखभाल करने का उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया ।
सभापति ने इस अवसर पर मनुष्य के जीवन में वृक्षों की महत्ता बताते हुए कहा कि पेड हमारे जीवन में सबसे अहम भूमिका निभाते है, इसीलिए सभी नागरिकों को हर वर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए, जिससे हमें शुद्ध वातावरण मिल सके ।
इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण पर जोर दिया । वृक्षारोपण से ही जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों से बचा जा सकेगा और पर्यावरण में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा |
इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति नरेश कनौजिया, पूर्व उपसभापति सुनील मूंदड़ा, पार्षद भूपेंद्रजीत भोजक, पार्षद हरीश सांखला, मोहम्मद हारून, मुकेश पारीक, विनोद धीमान, भागचंद चौहान, नरेंद्र पारीक, मोहम्मद फारुख उपस्थित थे । साथ ही प्रकल्प प्रभारी रवि झंवर, मनीष दरक, अभिनव मूंदड़ा सहित लघु उद्योग भारती से दीपक झंवर, प्रकाश अम्बुरे, अजय खंडेलवाल, सचिन नाहर, विजय मेहता, सुनील ईनाणी आदि कई सदस्यगण उपस्थित हुए |
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती
विजय मेहता
सचिव

