लघु उद्योग भारती काशी प्रांत एवं एम एस एम ई विकास कार्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में लीन मैन्युफैक्चरिंग कम्पटीटिव स्कीम पर उद्यमियों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीना नाथ बरनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश ने बताया कि आज के समय में सभी उद्यामों को ग्लोबल होने कि जरुरत है l अति विशिष्ट अतिथि श्री राजेश सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रान्त ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुसांगिक संगठन है और हम पूरे देश में उद्योग हित में कार्य करते हैं साथ ही सभी उद्योगो को समय के साथ तकनीकी रूप से उन्नयन होने की आवश्यकता है। व्यापार की मांग के अनुसार अपने को बदलने वाले उद्योग ही मार्केट में स्थायित्व पाते है और तरक्की करते हैं l एम एस एम ई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक श्री राजेश चौधरी तथा श्री रीतेश बरनवाल ने विकास आयुक्त कार्यालय (एम एस एम ई ), नई दिल्ली की विभिन्न योजनाओं तथा उद्योगो में लीन के महत्त्व पर प्रकाश डाला l विशिष्ठ अतिथि जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त श्री अजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया l क्यू सी आई, नई दिल्ली से श्री अंकुर मलिक एवं साकेत कुमार ने लीन मैन्युफैक्चरिंग की विस्तृत जानकारी दी l

