लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारिणी सदस्य श्री विष्णु छापरवाल के व्यावस

Event Date: 28/02/2024
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारिणी सदस्य श्री विष्णु छापरवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान रमेश छापरवाल एंड संस, मकराना रोड पर आयोजित की गई। इस बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए लघु उद्योग भारती के सदस्यगण भी आमंत्रित थे। इस कड़ी में श्री प्रदीप पापड़ीवाल, श्री पंकज गुप्ता एवं श्री गोविंद बंग ने अपनी समस्याएं आसन के समक्ष प्रस्तुत की। इन सभी उद्यमियों ने राजस्थान सरकार की MLUPY अथवा RIPS स्कीम के तहत मिलने वाली इंटरेस्ट सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने से संबंधित समस्या से अवगत कराया। लघु उद्योग भारती उद्योगों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। अतः इस स्कीम का लाभ प्राप्त नहीं करने वाले पीड़ित सदस्यों से अनुरोध है कि किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष, सचिव अथवा इकाई के जिला उद्योग केंद्र के प्रभारियों के समक्ष लिखित में अपनी समस्या शीघ्रातिशीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि सभी पात्र उद्यमियों की इस समस्या को उचित मंच पर साझा कर इसका लाभ प्राप्त करने के प्रयास किए जा सके। इस बैठक में इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल, सचिव श्री अनिल मूंदड़ा, श्री सर्वेश्वर राठी, श्री भरत सराफ, श्री राजेश गोयल, श्री विष्णु छापरवाल, श्री गिरिराज मेहता, श्री पंकज गुप्ता, श्री प्रदीप पापड़ीवाल, श्री गोविंद बंग सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

आभार

सचिव 
लघु उद्योग भारती 
किशनगढ़

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please