आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला जी सीतारमण के साथ आयोजित हुई आर्थिक समूह की विशेष बैठक में लघु उद्योग भारती की ओर से एमएसएमई की उन्नति हेतु आगामी बजट निमित्त सुझाव दिए गए।
इस दौरान हमारे संगठन मंत्री प्रकाश जी भाईसाहब, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा , अखिल भारतीय महामंत्री श्री ओमप्रकाश जी गुप्ता और आर्थिक समूह के अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

