लघु उद्योग भारती की नावां इकाई का पुनर्गठन आज नावा मे किया गया। कार्यक्रम मे 32 नये सदस्य बनाये गये।
इकाई मे संरक्षक श्री मूलचन्द लढा, श्री नवरंग अग्रवाल, अध्यक्ष पद का दायित्व श्री राजेश गोयल, सचिव श्री दीपक अग्रवाल, सहसचिव श्री जगदीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री विजय जैन, श्री सौरभ व्यास, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष श्री बसन्त अग्रवाल व मीडिया प्रभारी श्री जगदीश छापोला को बनाया गया।
कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा, चितौड प्रान्त उपाध्यक्ष श्री महेश हरकुट इत्यादि गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।

