25 जुलाई को लघु उद्योग भारती की प्रदेश एवं प्रांत स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें संगठन के विभिन्न स्तरों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक की गरिमा को बढ़ाते हुए आदरणीय योगेन्द्र जी शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), आदरणीय अजय जी पंड्या (महाप्रबंधक, रीको लिमिटेड, उदयपुर), आदरणीय पवन जी गोयल (प्रांत प्रभारी, चित्तौड़ प्रांत), आदरणीय महेश जी हुरकट (अध्यक्ष, चित्तौड़ प्रांत), आदरणीय प्रवीण जी गुप्ता (सचिव), आदरणीय अभिजीत जी शर्मा (संयुक्त सचिव), आदरणीय राजेन्द्र जी सुराणा (अध्यक्ष, उदयपुर महानगर), आदरणीय शुभम जी डांगी एवं लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की पूरी टीम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बैठक में चित्तौड़ प्रांत की सभी 8 इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी एवं कार्यकारी सदस्यगण उपस्थित रहे। महिला मुख्य इकाई की समस्त कार्यकारिणी व कार्यकारी सदस्यगण की सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही, जिन्होंने महिला इकाई के क्रियाकलापों एवं आगामी योजनाओं का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सभी इकाइयों द्वारा विगत कार्यों की समीक्षा की गई एवं अपने-अपने प्रतिवेदन साझा किए गए। भविष्य में संगठन को अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने हेतु विचार-विमर्श करते हुए अनेक रचनात्मक सुझाव सामने आए। बैठक में सकारात्मक ऊर्जा, पारदर्शिता एवं संगठनात्मक एकता का परिचय देखने को मिला, जो निश्चित ही संगठन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

