लघु उद्योग भारती की भिवाड़ी महिला शाखा ने आज शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर गवर्मेंट स्कूल सांथलका, मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला, प्रेसिडेंसी एवं यू सी एस के ऐम के शिक्षकों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना और उनके योगदान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना था। यह आयोजन न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक माध्यम था, बल्कि समाज में शिक्षा की महत्ता को भी उजागर किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका पर चर्चा की। लघु उद्योग भारती की महिला शाखा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा और शिक्षक दोनों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

