लघु उद्योग भारती केंद्रीय महिला इकाई की पहल — “स्वयं सिद्ध” प्रदर्शनी से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

Event Date: 11/07/2025
Jaipur City,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती केंद्रीय महिला इकाई द्वारा “स्वयं सिद्ध” प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

जयपुर, 11 जुलाई 2025 — लघु उद्योग भारती की केंद्रीय महिला इकाई द्वारा आयोजित “स्वयं सिद्ध” प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ आज फोर्ट, मालवीय नगर, जयपुर में मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या गुर्जर (महापौर, ग्रेटर जयपुर) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कुल 47 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित, पारंपरिक और घरेलू उत्पादों का सुंदर और अनूठा संग्रह प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण 51 प्रकार के मिनिट्स फूड प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें पिज्ज़ा, भेलपुरी जैसे लोकप्रिय फूड आइटम्स के साथ-साथ स्थानीय व्यंजन भी सम्मिलित हैं। इसके अलावा सुंदर राखियाँ, परिधान, मिठाइयाँ, सजावटी सामग्री, ज्वेलरी और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी आकर्षक दरों पर उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल ने दुपट्टा भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, मंच संचालन श्रीमती नेहा प्रधान (सचिव) द्वारा किया गया, जबकि श्रीमती संतोष पुरोहित (उपाध्यक्ष) ने पौधारोपण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू, महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा, सांगानेर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पिंकी एवं जगतपुरा इकाई अध्यक्ष श्रीमती वैशाली सहित अनेक सक्रिय सदस्य सजीव उपस्थिति में सम्मिलित रहे।

प्रदर्शनी में भाग लेने वाली बहनों के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों की सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। जयपुरवासियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है कि वे महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन दें और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अपनाएं। यह प्रदर्शनी 11 और 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस प्रदर्शनी में पधारें और “स्वयं सिद्ध” महिला उद्यमिता अभियान को सशक्त बनाएं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please