लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने आज स्थानीय विरसा विहार स्थित प्रसिद्ध भगड़ा, नाट्य रंगकर्मी व पंजाबी संस्कृति विषयक विभिन्न पुस्तकों के लेखक 80 वर्षीय चन्नी ताकुलिया की आर्ट गैलरी में लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ट की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमे ग्राम शिल्पी उत्तर क्षेत्र के संयोजक विजय ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, जिलाध्यक्ष विवेक राठौर, थिएटर कलाकार सुरिंदरपाल सिंह, पत्रकार और निर्देशक देसी झरोखा चिराग शर्मा, विक्रम कुमार व अन्य गणमान्य ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। इस दौरान स्थानीय ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के गठन संबंधी विस्तृत चर्चा की गई।
ग्राम शिल्प प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में हस्तशिल्प उद्योग से पीढ़ियों से जुड़े लोगों तक पहुँचने का प्रयास करेगा तथा उनके उत्पादों को स्थानीय स्तर से ज़िला स्तर, प्रदेश स्तर, अखिल भारतीय स्तर पर पहुँचाने के लिए प्रयासरत है, जिससे भारत सरकार के 'वोकल फ़ॉर लोकल' तथा 'लोकल टू ग्लोबल' के संकल्प को पूरा करके समग्र विकास के सपने को साकार किया जा सके।
इस दौरान चन्नी ताकुलिया द्वारा रचित पुस्तिका 'पैंती' के साथ लिए गए स्मृति चित्र:

