लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ की ओर से और स्वावलंबी भारत अभियान के तहत, रूई बत्ती निर्माण प्रकल्प का दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ! ????
इस प्रोजेक्ट में 100 से अधिक महिलाएं रूई बत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं! ????
???? कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वावलंबी भारत अभियान के क्षेत्र समन्वयक केशव दुबौलिया, विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के मालवा प्रांत सह संयोजक डॉक्टर विशाल पुरोहित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से माननीय विभाग संघचालक अजय जी गुप्ता, संघ की प्रांत टोली सदस्य कैलाश जी चंदावत, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जगदीश चौधरी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदड़ा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सतीश मुकाती उपस्थित थे। स्वागत भाषण देवास ईकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया।
???? मुख्य वक्ता श्री दुबौलिया ने हमें याद दिलाया कि हमारा देश उद्यम प्रधान है और हमें हर वस्तु को स्वदेशी उपयोग करने की आवश्यकता है।
???? रूई बत्ती निर्माण प्रकल्प की विस्तार पूर्वक जानकारी समीर मुदंडा ने दी, और महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
???? सचिव विजेन्द्र उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष संजय तलाटी, सह कोषाध्यक्ष विशाल जैन और प्रकल्प संयोजक दुले सिंह राठौर भी उपस्थित थे।
???? कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया। आभार इकाई उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने व्यक्त किया।

