आज लघु उद्योग भारती के जयपुर स्थित स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर मे उद्यमिता विकास एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला मे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) दिल्ली के डॉ. कपिल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) की उद्यमिता विकास की विभिन्न योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवसिटी से डॉ. श्रीमती सुचित्रा ने ‘‘सफल उद्यमी बनने के लिये क्या-क्या प्रयास करे‘‘, उस पर बहुत ही लाभकारी टिप्स दिये।
लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमिता विकास के लिये किये जा रहे कार्य व संगठन की जानकारी अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने साझा की।
कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिह, श्री महेन्द्र खुराना, सदस्य श्री लेखराज माहेश्वरी, जयपुर व सांगानेर महिला इकाई के पदाधिकारी, सदस्यों व स्थानीय विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम बहुत ही अच्छा व सफल रहा।

