भारत-रूस औद्योगिक और शैक्षिक सहयोग का नया अध्याय
लघु उद्योग भारती (LUB) आगरा के नेतृत्व में रूस के आर्थिक, औद्योगिक और शैक्षिक प्रतिनिधिमंडल के साथ एक ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगरा के उद्यमियों को औपचारिक रूप से कज़ान इकोनॉमिक फोरम 2025 में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया, जो वैश्विक मंच पर आगरा के उद्योगों को प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर है। बैठक में भारतीय और रूसी संस्थानों के बीच ज्ञान और सांस्कृतिक साझेदारी को प्रोत्साहित करने और दोनों देशों के उद्योगों के बीच सहयोग के नए आयाम तलाशने पर जोर दिया गया। यह बैठक श्री राकेश गर्ग जी (राज्यमंत्री, अध्यक्ष UPSIC) के कुशल नेतृत्व और जिला अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह पहल न केवल आगरा के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगी, बल्कि भारतीय उद्योगों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

