लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन मथुरा द्वारा आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति बैठक में सक्रिय सहभागिता दर्ज की। बैठक की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा द्वारा की गई। इस अवसर पर पूजा गुप्ता (मुख्य विकास अधिकारी), चंद्रभान (डिप्टी कमिश्नर उद्योग) सहित विद्युत विभाग, नगर निगम, UPSIDC, प्रदूषण नियंत्रण, बैंकिंग, जीएसटी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं—जैसे विद्युत आपूर्ति, अवसंरचना विकास, प्रदूषण संबंधी प्रक्रियाएँ, बैंकिंग सहायता, जीएसटी से जुड़े मुद्दे एवं औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं—पर विस्तृत चर्चा की गई।
लघु उद्योग भारती की ओर से जिलाध्यक्ष अंकित बंसल एवं सदस्य श्री अभिषेक वशिष्ठ ने उद्योगों से संबंधित जमीनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा तथा त्वरित समाधान एवं समन्वय के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
यह बैठक उद्योगों और प्रशासन के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने, समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा जिले में औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

