लघु उद्योग भारती के सहारनपुर में स्थित मंडल कार्यालय पर आज सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी श्रीमती अंजू रानी जी संयुक्त आयुक्त उद्योग सहारनपुर मंडल,
उपायुक्त उद्योग शामली एवं उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर श्रीमती जैस्मिन फौजदार जी उपस्थिति रही साथ-साथ शामली के जिला अध्यक्ष अंकित जी शामली से ही लघु उद्योग भारती के सदस्य अनुज जी एवं उनके अन्य साथी मुजफ्फरनगर के महामंत्री जगमोहन गोयल जी अपने सहारनपुर से ऋषभ अग्रवाल जी एवं लघु उद्योग भारती सहारनपुर के बायोगैस प्रभारी अमित राणा जी मौजूद रहे।
जिला उद्योग केंद्र के सहारनपुर मंडल के तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती मंडल सहारनपुर की तीनों इकाइयां कैसे अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती हैं जिससे अपने तीनों जिलों के उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके और आपस में समन्वय स्थापित हो सके उसके विषय में विस्तार से चर्चा की गई श्रीमती अंजू रानी जी के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के साथ उद्यमी हित के कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ।
लघु उद्योग भारतीय सहारनपुर मंडल की ओर से अपने तीनों अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं और अपने मंडल के तीनों जिलों के उद्यमियों को विश्वास दिलाता हूं की किसी भी विभाग के साथ कभी भी अपने किसी भी सदस्य को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धन्यवाद
अनुपम गुप्ता