आज राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी के सानिध्य में तथा अंचल अध्यक्ष श्री पवन गोयल जी के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती की कोटा क्षेत्र की सभी इकाइयों की आगामी सत्र (2025-27) के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कोटा वृहद इकाई में श्री अंकुर गुप्ता को अध्यक्ष, श्री संदीप जांगीड़ को सचिव एवं श्री संदीप बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कोटा महिला इकाई में श्रीमती चाँदनी पोद्दार को अध्यक्ष, श्रीमती निहारिका गुप्ता को सचिव एवं श्रीमती अलका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। कोटा रानपुर इकाई के लिए श्री मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष, श्री नभ शर्मा को सचिव एवं श्री पूरण गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कोटा उत्तर इकाई में श्री संजय शर्मा को अध्यक्ष, श्री पुष्कल जैन को सचिव एवं श्री महावीर सूवाल्का को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मनोनयन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार श्री गोविन्दराम मित्तल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अचल पोद्दार, श्री विपिन सूद, श्री यशपाल भाटिया, श्री मनोज राठी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती परिवार सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता है।

