*लघु उद्योग भारती कौशल विकास केंद्र* में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, माननीय श्री प्रकाश चंद्र जी, ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल के विभिन्न पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।

