लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की मासिक बैठक होटल ग्रीनलैंड खैरथल में अध्यक्ष महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती , खैरथल इकाई की मासिक बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई, उद्योगों के बाहर वृक्षारोपण एव पर्यावरण सुधार पर चर्चा की इस बैठक में इकाई अध्यक्ष महेश कुमार, महासचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, नरेंद्र गुप्ता, हिमांशु शर्मा एवम विशेष आमंत्रित श्री युवराज शर्मा उपस्थित रहे I तथा श्री नितेश डाटा एवम अभिषेक गोयल ने जरूरी कार्यवश ऑनलाइन शामिल हुए I
मीटिंग में प्रियांशु गोयल की स्मृति में
लियो क्लब खैरथल शक्ति एवम लघु उद्योग भारती, खैरथल इकाई के सहयोग से ब्लैड डोनेशन कैंप 7जुलाई 2024, वार, रविवर को आयोजित करने एवम सभी सदस्यों से इसमें अधिक से अधिक लोगो को ब्लेड डोनेट के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया I

