लघु उद्योग भारती गिरवा इकाई की मासिक बैठक का आयोजन मार्बल भवन, चित्रकूट नगर में हुआ। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्री ओम दवे ने की तथा संचालन सचिव श्री प्रखिल सामर ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री हरिओम पालीवाल एवं पूर्व महानगर सचिव एवं स्टोन मार्ट संयोजक चित्तौड़ प्रांत श्री कपिल सुराणा भी मौजूद रहे। बैठक में अतिथि स्वरूप मादड़ी इकाई कोषाध्यक्ष श्री आशीष मित्तल एवं सहसचिव श्री धनेश जैन उपस्थित हुए। बैठक में आगामी दिनों में ओस्तवाल कॉलेज के साथ एमओयू पर सहमति बनी, जिससे उद्यमियों को अपने उद्योगों के लिए कुशल कर्मचारियों के चयन में सुविधा मिलेगी। साथ ही Know your Members पहल के अंतर्गत सदस्यों का औद्योगिक परिचय कराया गया ताकि परस्पर क्रय-विक्रय को बढ़ावा मिल सके। सदस्यों ने यह सुझाव भी दिया कि संगठन के भीतर उद्यमियों की आवश्यकताओं की पूर्ति व्हाट्सएप समूह के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य श्री विपल्व मेहता सहित श्री ज्ञायक जैन, श्री अनिरुद्ध कोठारी, श्री नरेश माहेश्वरी एवं श्री ऋषि कटारिया की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष श्री ओम दवे ने ‘स्वयंसिद्धा 2025’ की जानकारी साझा की, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र से तथा समापन कल्याण मंत्र के साथ पूर्व अध्यक्ष श्री हरिओम पालीवाल द्वारा किया गया।

