लघु उद्योग भारती गोंडा पूर्ण इकाई का अधिस्थापन एवम शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नई इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल जिज्ञासू जी, महामंत्री संजय अग्रवाल एवम सोशल मीडिया प्रभारी श्री शिव कुमार सोनी जी आदि ने पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडा इकाई के मुख्य संरक्षक श्री राम प्रकाश गुप्ता जी ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी भाईसाहब, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री राकेश गर्ग जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी, प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र सिंह जी, अवध संभाग अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल जी, अवध संभाग सोशल मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार गुप्ता जी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के उपरान्त प्रेस वार्ता का आयोजन भी हुआ, जिसमें पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में श्री मधुसूदन दादू जी एवम श्री रविन्द्र सिंह जी द्वारा लघ उद्योग भारती की बढ़ती प्रासंगिकता एवम भारतीय उद्योग जगत एवम समाज में संगठन के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल जिज्ञासू जी के द्वारा किया गया.

