लघु उद्योग भारती गोण्डा इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न, नवगठित कार्यकारिणी को रीता मित्तल ने दिलाई शपथ

Event Date: 15/05/2025
NULL,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती अवध प्रान्त के तत्वावधान में गोण्डा जनपद की जिला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न हुआ, जिसमें शिवकुमार सोनी को जिला महामंत्री, अनिल जिज्ञासु को अध्यक्ष, डॉ. उषा अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा पवन कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर 6 नए सदस्यों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवध प्रान्त की अध्यक्षा रीता मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमों का वैश्विक स्तर पर विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती संगठन पूरे देश में उद्योग हित में सक्रियता से कार्य कर रहा है, और आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी उन्नयन ही सफलता की कुंजी है। जो उद्योग समय के साथ खुद को व्यापार की मांग अनुसार ढालते हैं, वही बाज़ार में स्थायित्व पाते हैं। जिला महामंत्री शिवकुमार सोनी ने उद्योग स्थापना हेतु उपलब्ध सरकारी योजनाओं व ऋण (लोन) की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री उमेश कुमार मित्तल, IAS तथा उद्योगपति उमेश शाह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश गुप्त, महामंत्री, अवध प्रांत ने की। इस अवसर पर प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव, योगेन्द्र कुमार अग्रवाल, विकास जैन, सीमा सोनी, डा. गौरी मलिक, डा. विजय मलिक, रमेश सोनी समेत अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवगठित कार्यकारिणी के शपथग्रहण के साथ किया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please