वंदे मातरम
लघु उद्योग भारती
ग्रोथ सेंटर इकाई
भीलवाड़ा
लघु उद्योग भारती ग्रोथ सेंटर हमीरगढ़ इकाई की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई साथ में ही सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मासिक बैठक में पिछले महीनों के कामकाज पर चर्चा की गई तथा आने वाले समय में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम व सितंबर माह में आयोजित होने वाले प्रदेश औद्योगिक सम्मेलन, सदस्य संख्या को विस्तृत करने साथ ही किसी भी फैक्ट्री में बाल श्रमिक को नहीं रखना एवं विभिन्न विभागों की कार्रवाई पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने ग्रोथ सेंटर स्थित रिको जल वितरण गार्डन में 360 वृक्षों को लगाने की शुरुआत की। सभी सदस्यों ने ग्रोथ सेंटर को अधिक हरा भरा बनाने हेतु अपने संस्थान के बाहर तथा मुख्य सड़कों के खाली स्थान पर पेड़ लगाने की शपथ ली एवं विश्व पर्यावरण में ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव को काम करने हेतु संकल्प लिया।
बैठक में प्रांतीय सह सचिव अजय मूंदड़ा ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष राम प्रकाश काबरा सचिव गिरीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष दिनेश लड्ढा कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश जागेटिया सुमित जागेटिया ओम प्रकाश सोमानी राजकुमार मेहता अनूप लड्ढा अमित जालन आदि उपस्थित थे।

