लघु उद्योग भारती, ग्वालियर महिला ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस में किया गया।
इस बैठक में देवास में होने वाले अखिल भारतीय बैठक एवं उद्यमी सम्मेलन 5,6 और 7 अगस्त 2024 के कूपन के संबंध में और एमएसएमई में स्वयं सिद्धा द्वारा स्टॉल लगाने के संबंध में चर्चा हुई।
ग्वालियर महिला इकाई आगामी 10 एवं 11 अगस्त 2024 को ग्वालियर में स्वयं सिद्धा मेला का आयोजन करना तय हुआ है जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही सभी को प्रेषित कर दी जाएगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती शैफाली कौशिक, अध्यक्ष रुचि कुचिया, सचिव आभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष आभा तोमर, और सह सचिव रुचि सिंह कार्यकारिणी सदस्य साधना कपूर, प्रियंका सिंह कुशवाहा, गीता गोयल, मनीषा , रुचि पहारिया उपस्थित रहीं।

