लघु उद्योग भारती – चित्तौड़ प्रांत की नई प्रांत कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ
लघु उद्योग भारती – चित्तौड़ प्रांत की नवगठित प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठनात्मक विस्तार, सेवा भाव और कार्यसंस्कृति की सुदृढ़ परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रांत की नई जिम्मेदारियाँ निम्नलिखित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं:
श्री पवन जी गोयल – प्रांत प्रभारी
श्री महेश जी हरकुट – प्रांत अध्यक्ष
श्री प्रवीण जी गुप्ता – प्रांत महामंत्री
श्री शिवजी झवर – प्रांत कोषाध्यक्ष
इन सभी अनुभवी, समर्पित एवं ऊर्जावान पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन। यह विश्वास है कि इनकी नेतृत्व क्षमता, संगठन निष्ठा एवं सेवा भावना के माध्यम से चित्तौड़ प्रांत लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती से साकार करेगा।
उद्योग हित – राष्ट्र हित के संकल्प के साथ, यह नवीन कार्यकारिणी प्रांत को नई दिशा, संगठित विस्तार एवं उद्यमियों के उत्थान हेतु प्रेरक भूमिका निभाएगी।

