लघु उद्योग भारती चौपांकी इकाई की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार 28.06.2024 को श्री ओम जी कैटल फीड इंडस्ट्रीज चोपानकी के प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई की मासिक बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत लघु उद्योग भारती के सहयोग से GEMS पर ऑनलाइन वेबिनार, लघु उद्योग भारती एवं ONDC के मध्य हाल ही में हुए MOU एवं उसके पंजीकरण, रीको एवं आर एस पी सी बी से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव, एमएसएमई समाधान पोर्टल, उद्यौगिक क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई, उद्योगों के बाहर वृक्षारोपण, सदस्यों के मध्य समन्वय हेतु LUBINDIA.COM पर सदस्यों का पंजीकरण से हुई। इस बैठक में इकाई संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष विमल पंडित, रजनीश त्यागी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विरल महिपाल गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र चड्ढा, नरेश जांगिड़, अंजनी शर्मा, अखिल शर्मा, इशांत अग्रवाल, मनीष जांगड़ा, अमित गुप्ता, अनिल सक्सेना, आदि उपस्थित थे।

